कटिहार – जिले के मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्ति को 513.09 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन विशाल आनंद ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद को गुप्त सूचना मिली की कुरेठा रेलवे स्टेशन के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति स्मैक लेकर जा रहा हैं ।
जानकारी मिलते ही मनसाही पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया वाहन जांच को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। मनसाही पुलिस दौड़कर दोनों को पकड़ा।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नागेश्वर महतो (28) पिता अनंत लाल महतो साकिन एकौना,थाना मनसाही जिला कटिहार एवं महेंद्र कुमार राय (32) पिता रामप्रीत राय साकिन भोराबाड़ी,थाना नगर जिला कटिहार को जांच किया गया।
जिसमें 513.09 ग्राम स्मैक,दो मोबाईल,एक मोटरसाइकिल मिला। जिसे कागजी कार्रवाई कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।जबकि जप्त स्मैक का अनुमानित मूल्य 40 से 45 लाख रुपए बताई जा रही हैं ।