न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ऑपरेशन मुस्कान से खिले 53 चेहरों पर खुशी, पुलिस ने बरामद गुम और चोरी के मोबाइल धारकों को लौटाए

अप्रैल 2026 से अब तक 159 मोबाईल बरामद कर धारक को किया गया है वापस

किशनगंज/सागर चंद्रा

पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 53 खोया हुआ मोबाइल धारक को वापस किया है। लंबे समय के बाद अपनी मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
दरअसल मुख्यालय के निर्देश पर एसपी संतोष कुमार के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाइल बरामदगी के लिये सभी थाना के अपर थानाध्यक्ष एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल करते हुए एक टीम गठन कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विशेष टीम के द्वारा सीइआईआर पोर्टल, तकनीकी विश्लेषण और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर किशनगंज थाना से 16, कोचाधामन थाना से 08, कुर्लीकोट थाना से 07, ठाकुरगंज थाना से 04. साइबर थाना से 03, दिघलबैंक थाना से 03, गलगलिया थाना से 02, बहादुरगंज थाना से 02, अर्राबाड़ी थाना से 02, कोढ़ोबारी थाना से 01, फतेहपुर थाना से 01, पहाड़कट्टा थाना से 01, सुखानी थाना से 01, पौआखाली थाना से 01 तथा पाठामारी थाना क्षेत्र से 01 विभिन्न कंपनियों का कुल 53 मोबाईल फोन को बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। बरामद मोबाइल का अनुमानित मूल्य 14 लाख रुपये आंका गया है।


गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में एसपी ने धारकों को मोबाइल सौंप दिया। इस मौके पर एसपी ने बताया कि इस वर्ष किशनगंज जिला में अप्रैल 2026 से अब तक 159 मोबाईल फोन बरामद कर वास्तविक धारकों को वापस किया गया जिसकी कुल अनुमानित मूल्य लगभग 41 लाख 20 हजार रूपये है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि खोये हुए मोबाईल की शिकायत निकटवर्ती थाना में दर्ज करायें और स्वंय भी सीइआईआर पोर्टल पर ऑन लाईन शिकायत दर्ज करें। ताकि धारक को खोया हुआ मोबाईल वापस लौटाया जा सके।

Share this news

Leave a Comment