न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने की पहल भरसिया पंचायत में संध्या चौपाल’ का आयोजन

कटिहार— जिला प्रशासन कटिहार के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा प्रचार-प्रसार के लिए पंचायतों में आयोजित हो रही संध्या चौपाल’ कार्यक्रम अब एक नया मुकाम हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के फलका प्रखंड के भरसिया पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में एक विशेष ‘संध्या चौपाल’ का आयोजन किया गया।

इस संध्या चौपाल में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बल्कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।जिलाधिकारी का सीधा संवाद अपनी समस्याओं से हमें अवगत कराएं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।

उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान करते हुए कहा कि आप अपनी समस्याओं और जरूरतों के बारे में इस संध्या चौपाल के माध्यम से खुलकर हम सबको अवगत कराएं, जिला प्रशासन आपकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर और अथक प्रयास करेगा। जिलाधिकारी के इस आत्मीय और सुलभ रवैये ने ग्रामीणों में भारी उत्साह का संचार किया। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और देश व राज्य से तपेदिक टीबी को जड़ से खत्म करने के संकल्प के तहत टीबी मुक्त अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली।

इस दौरान निक्षय मित्रों द्वारा दो टीबी रोगियों को पोषणयुक्त फूड बास्केट प्रदान किए गए। ताकि उनके स्वास्थ्य लाभ और पोषण में पूरी मदद मिल सके। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के साथ अपर समाहर्ता डॉ.बिनोद कुमार, एसडीएम सूरज कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन, भूमि सुधार उपसमाहर्ता शशांक वर्णवाल एवं अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद रेहान अशरफ ने किया।जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल ‘संध्या चौपाल’ से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। सुदूर ग्रामीण इलाकों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाने में यह कार्यक्रम बेहद मददगार साबित हो रहा है।

Share this news

Leave a Comment