न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बहादुरगंज पुलिस ने किया बाइक चोरी कांड का खुलासा, दुर्घटना के बाद पुलिस के हाथ लगा चोरी का वाहन,आरोपी गिरफ्तार

निसार अहमद /बहादुरगंज

बहादुरगंज थाना क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। वहीं, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र के बिरनियां वार्ड संख्या-1 निवासी दिलीप कुमार सिन्हा की बाइक करीब दो माह पहले चोरी हो गई थी। इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान चोरी की बाइक के साथ आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भौरादह गांव निवासी रतन कुमार सिन्हा, पिता नोनी गोपाल सिन्हा के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की बाइक से किशनगंज जा रहा था। इसी दौरान बाइक की चपेट में आने से एक साइकिल चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। जांच के दौरान बाइक चोरी की निकली।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त बाइक पश्चिम बंगाल के कानकी के किसी व्यक्ति से खरीदी थी। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Comment