न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार रेलखंड पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान,105 बेटिकट यात्रियों से ₹56,196 की वसूली

कटिहार – कटिहार रेलवे स्टेशन सहित कटिहार –तेजनारायणपुर रेलखंड पर संचालित विभिन्न ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 105 यात्रियों को बिना उचित टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने सहित कुल ₹56,196/-की राशि वसूल की गई।

टिकट चेकिंग अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक राम प्रवेश कुमार ने किया। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुकेश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक लगन देव कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों तथा टिकट चेकिंग स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

टिकट चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक वाणिज्य प्रबंधक रामप्रवेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का सकारात्मक प्रभाव संबंधित स्टेशनों पर टिकट बिक्री में भी देखने को मिला है और सामान्य दिनों की तुलना में आज टिकट काउंटरों से होने वाली टिकट बिक्री में लगभग पाँच गुना तक वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक करना है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार के सघन टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Comment