न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चित्तौड़िया पंचायत के चामदारा एवं सोगले टोला के 501 बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन का वितरण

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या एक चामदारा एवं वार्ड संख्या तीन सोगले टोला के 501 बाढ़ से प्रभावित पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने कहा कि हर वर्ष चित्तौड़िया पंचायत के चामदारा एवं सोगले टोला के पांच सौ से ऊपर परिवार बाढ़ से प्रभावित होते हैं। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुखा राशन का वितरण किया गया।

मौके पर आत्म विश्वास फाउंडेशन के विजय कुमार ने बताया कि कई एनजीओ के सहयोग से चित्तौड़िया पंचायत के चामदारा एवं सोगले टोला के बाढ़ से प्रभावित 501 पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राशन में आटा,चावल, दाल, नमक,मिर्च,पैकेट में बंद कर साथ में एक किलो सरसों तेल का वितरण किया गया।

वितरण करने का मुख्य उद्देश्य मेरा घर इसी पंचायत में हैं। बाढ़ को हमने नजदीक से देखे हैं। इसलिए बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच सुखा राशन वितरण किए। मालूम हो कि प्रत्येक साल जुलाई,अगस्त और सितंबर माह चित्तौड़िया पंचायत बाढ़ से प्रभावित होते हैं। अभी तक किसी भी संस्था के द्वारा इन बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन का वितरण नहीं किया गया था।

रविवार को आत्म विश्वास फाउंडेशन के द्वारा 501 पीड़ित परिवारों के बीच 17 लाख से ऊपर की राशि की राहत सामग्री खरीद कर चित्तौड़िया पंचायत के दोनों गांव में वितरण किया गया । बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन मिलने से बाढ़ पीड़ित परिवारों में खुशी दिख रही थी। वहीं बाढ़ पीड़ितों परिवारों ने इस कार्य करने के लिए विजय कुमार को कहा कि इसी तरीके से आगे बढ़िए और अपना नाम रोशन कीजिए। हम बाढ़ पीड़ित की दुआ साथ हैं। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान, वार्ड सदस्य रुदल पासवान, बैजनाथ सहनी आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment