मनसाही/कटिहार -कटिहार – तेजनारायणपुर रेलखंड अंतर्गत सभी संपर्क फाटक को बंद कर अंडर पास रेल पुल का निर्माण रेल विभाग के द्वारा कई वर्ष पूर्व कर दिया गया हैं। अंडरपास रेल पुल का निर्माण होने के बाद से ही पुल के नीचे सालों भर पानी जमा रहता हैं। पानी जमा रहने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं ।
स्थानीय वार्ड सदस्य रुदल पासवान ने बताया कि अंडर पास रेल पुल में पानी जमा रहने से हजारों की संख्या में लोगों को पानी में टपकर किसान चौक जाना पड़ता हैं। जबकि किसान चौक के तरफ के लोगों को बड़ी बथना की ओर पानी में टपकर आना पड़ता हैं ।
जिससे आम ग्रामीण सहित राह गीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। राहगीर अनिल सिंह,विकास कुमार, फुलेश्वर पासवान, नवल पासवान, प्रदीप पासवान, सुबोध दास, मधुसूदन यादव,श्याम यादव, मोहम्मद हमजा,मनोज कुमार सिंह,बैजनाथ सहनी आदि ने बताया कि हम सभी लोगों को बड़ी बथना से किसान चौक जाने के लिए पहले शरीफगंज हवा महल जाना पड़ता हैं।
वहां से उदामा रखा होकर किसान चौक आना पड़ता हैं। जिससे हम सबों को पांच किलोमीटर घूम कर किसान चौक आना पड़ता हैं। फिर यहां से पांच किलोमीटर घूम कर बड़ी बथना जाते हैं।
क्योंकि किसान चौक अंडरपास रेल पुल में सालों भर पानी जमा रहता हैं। पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। राहगीरों ने अविलंब अंडरपास पुल को बंद कर ऊपरगामी पुल निर्माण कराने की मांग रेल प्रशासन से की हैं।