न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ससुराल आये युवक की डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अन्तर्गत सोवा बंगरी में पशुओं के चारा लाने गये युवक विनोद किस्कू की मौत बाढ के पानी मे डूबने से हो गयी। वार्ड सदस्य वार्ड संख्या 6 ने बताया कि बिनोद अहले सुबह पशुओं के लिए चारा लाने निकला था।

लेकिन बाढ के पानी मे डूब गया।जानकारी दी कि बिनोद कटहल टोला, पोस्ट सरकंडा ईशिपुर बाराहाट पियालापुर पीरपैंती, भागलपुर का रहनेवाला है। वह पिछले दिनो ही अपने ससुराल सोवा बंगरी आया था।

उसके ससूर का नाम दुबरयी मुर्मु है।इस हृदय विदारक हादसे से गांव में मातमी संन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम मे भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से सच सामने आ सकेगा।

Share this news

Leave a Comment