न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं ने किया वृक्षारोपण

अररिया /बिपुल विश्वास

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर सेवा के उपलक्ष्य में सेवा ही संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के निमित्त रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के अगुवाई में भाजपा नेता प्रवीण कुमार कार्यक्रम संयोजक हेमंत रजक नगर मंत्री विपिन जयसवाल अमित गामी शुभम राय सहित अनेकों कार्यकर्ताओं फारबिसगंज नगर के वार्ड 2 चौहान टोला स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में दर्जनों फलदार वृक्ष का पौधा का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण को जन जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री मिंटू एवं भाजपा नेता श्री कुमार ने कहा की वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं बल्किआने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य का आधार है उन्होंने कार्यकर्ताओं और नगरवासियों से सेवा मेरा योगदान अभियान से जुड़ने और प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पसंद की किसी एक सेवा गतिविधि में सहभागी बनकर कम से कम पच्चीस मिनट श्रमदान कर सेवा एवं जनभागीदारी के इस पहल को सफल बनाने में योगदान करने का अपील किया।

Share this news

Leave a Comment