फारबिसगंज/बिपुल विश्वास
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की शानदार जीत के बाद इकाई फारबिसगंज में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। जीत की खुशी में अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रांगण के सामने एकत्र होकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
इस मौके पर नगर मंत्री आयुष भगत ने कहा कि डीयू छात्रसंघ चुनाव का परिणाम युवाओं के बीच अभाविप के प्रति विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
उत्तर बिहार प्रांत SFD सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल दर्शक नहीं, बल्कि बदलाव की भागीदार बनना चाहती है। अभाविप युवाओं को नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रही है।
जिला संयोजक शिवम साह ने कहा कि डीयू का परिणाम कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई गति देने वाला है , यह जीत छात्र शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है।
वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुमार ने विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन के प्रति युवाओं के बढ़ते जुड़ाव को दर्शाती है।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा जोश, सेल्फी और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत के पलों को यादगार बनाया। उत्साह में मौजूद अभाविप के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रिंस कश्यप, राज वर्मा,आदित्य झा, दिनेश कुमार,अनुपम साह, मुकुल कुमार, शिवम कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।