न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, पटना में खापानी थी मादक पदार्थ

संवाददाता:मनोज कुमार

गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1B से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 23 किलो 396 ग्राम पॉपी हस्क पाउडर बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार 940 रुपये बताई गई है।

दरअसल, आगामी पितृपक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है। इसी दौरान आरपीएफ, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म नंबर 1B पर गश्त कर रही थी।


इसी दौरान दिल्ली छोर के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग लेकर बैठे मिले। पूछताछ और तलाशी के दौरान दोनों के बैग से चार पैकेट में कुल 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद हुआ।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार, समस्तीपुर और अभिषेक कुमार यादव, छपरा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मादक पदार्थ को चतरा से पटना ले जाने के लिए गया पहुंचे थे। जीआरपी गया थाना में तस्करों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this news

Leave a Comment