न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फर्जी आधार का अंतरराज्यीय खेल बेनकाब! किशनगंज SIT ने बंगाल से दबोचा वांछित आरोपी

संवाददाता/किशनगंज

टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 112/26 में किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी आधार कार्ड और जाली दस्तावेज तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य वांछित आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। किशनगंज पुलिस की विशेष जांच टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर पूर्व बर्द्धमान जिले के रैना थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वप्नमय अधिकारी (24 वर्ष), पिता संजय अधिकारी, निवासी नारायणपुर, थाना रैना, जिला पूर्व बर्द्धमान, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

किराना दुकान से चल रहा था फर्जीवाड़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह द्वारा फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार कर उसके आधार पर अवैध तरीके से आधार कार्ड और अन्य जाली दस्तावेज बनाए जा रहे थे। इस मामले में पहले 2 अप्रैल 2026 को पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दर्ज प्राथमिकी की जांच में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के अपराधियों के शामिल होने के साक्ष्य मिले।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि पश्चिम बंगाल का आरोपी गिरोह को फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के लिए आधार इनरोलमेंट क्लाइंट सॉफ्टवेयर
उपलब्ध कराने में मदद कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी माध्यम से किशनगंज के दुकानदारों को अवैध रूप से यह सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया जा रहा था।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि अब तक की जांच में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पता चला है। मामले में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कार्रवाई में एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी मो. मुश्ताक, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष दिलशाद खान समेत पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment