आबादपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
बारसोई /कटिहार – आबादपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।स्मैक के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के शिवानंदपुर पंचायत स्थित तारापुर घाट से नशे के तीन तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने बताया कि पुलिस को विगत रात गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवकों के द्वारा पश्चिम बंगाल क्षेत्र से अत्यंत नशीला पदार्थ स्मैक लाया जा रहा है।
मौके पर पहुंच कर उन तीनों युवकों को धर दबोच लिया गया। तलाशी के पश्चात उनके पास से कुल 4.90 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई है। उनके बाईक तथा उन तीनों के मोबाईल को भी जब्त कर लिया गया है।
युवकों की पहचान एहसान आलम पिता जसीम, मिन्नहतुल्लाह पिता मंसूर एवं मुस्तकीम पिता समीदुल के रूप में हुई है। तीनों ही युवक बारसोई प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत स्थित मथुरापुर ग्राम निवासी बताये जा रहे हैं। तीनों युवकों पर एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।