न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार में पुलिस की कारवाई,102 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कटिहार- शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को दी है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात्रि डीएस कालेज ओपी अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सत्यापन एवं कारवाई को लेकर ओपी पुलिस द्वारा खनका चौक के समीप विशेष वाहन जाँच अभियान शुरू किया।वाहन जाँच के दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर अचानक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस बल के जवानों ने खदेड़ कर दबोच लिया। पूछताछ के क्रम में उसकी पहचान बिट्टू कुमार पासवान ( 28) पिता बजरंगी पासवान साकिन ललियाही थाना नगर, जिला कटिहार बताया।

तलाशी में उसके पास से 102 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मादक पदार्थ और मोबाइल मिलने के बाद अभियुक्त को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत थाना में कांड दर्ज कर आगे की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment