सागर चंद्रा/ किशनगंज
विषपान कर लेने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के डोहर मैनेजर टोला वार्ड नंबर तीन निवासी 15 वर्षीय इस्मत परवीन पिता इसराबुल हक के रूप में की गई है। गत शुक्रवार को घटित घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जिला पदाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार देर रात चिकित्सक की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किये जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर वापस लौट गए। हालांकि नाबालिग के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के संबंध में पूछे जाने पर परिजनों ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।