न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया बरामद,दो गिरफ्तार

ई रिक्शा के जरिए शराब तस्करी को दिया जा रहा था अंजाम

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज में शराब तस्करी पर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।टाउन थाना पुलिस ने पूरबपाली पावर हाउस के समीप उत्पाद नाका के पास एक टोटो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।मालूम हो कि ई रिक्शा के अंदर छुपा कर शराब बंगाल से शहर में लाया जा रहा था।

टाउन थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 60 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में एक टोटो चालक बताया जा रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति शराब तस्कर बताया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है।

Share this news

Leave a Comment