न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राधा अष्टमी पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन , छात्राओं ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

संवाददाता/किशनगंज

राधा अष्टमी के अवसर पर पीएम श्री प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, किशनगंज में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने राधा-कृष्ण की भक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह सांख्यिकी पदाधिकारी तैयब उपस्थित रहे. इसके अलावा प्रखंड संकुल कार्यालय, किशनगंज के कर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्राओं में प्रतिभा निखारने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति रुचि भी बढ़ती है.

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी एवं नृत्य शिक्षिका मीना कुमारी के निर्देशन में किया गया. छात्राओं ने राधा अष्टमी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया. रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना दिया.

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अन्य कर्मी एवं छात्राओं के परिजन भी मौजूद रहे. अभिभावकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुति की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में भी काफी उत्साह देखा गया. विद्यालय परिवार की ओर से छात्राओं को भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

Share this news

Leave a Comment