न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बहादुरगंज थाना परिसर में 1037.200 लीटर से अधिक अवैध देशी व विदेशी शराब किया गया विनष्ट

निसार अहमद/बहादुरगंज/किशनगंज

शनिवार को बहादुरगंज थाना परिसर में विभिन्न थानों में जब्त की गई कुल 1037,200 लीटर देशी और विदेशी शराब को जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग से डीएसपी भोले शंकर स्थानीय पुलिस प्रशासन और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी दीपक कुमार की संयुक्त मौजूदगी में विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया नियमपूर्वक पूरी की गई।


जानकारी के अनुसार, बीते दिनों क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध शराब की खेप जब्त की गई थी। इस विनष्टीकरण अभियान पांच थानों की पुलिस शामिल रही।जिनमें बहादुरगंज, कोचाधामन, बिशनपुर, और फतेहपुर ठेरागाछ थाना शामिल हैं।

इसी क्रम मे शनिवार को बहादुरगंज थाना परिसर में गड्ढा खोदकर सभी जब्त शराब की बोतलों को फोड़ा गया और उन्हें जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

Share this news

Leave a Comment