न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चोरों ने विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में किया हाथ साफ,कीमती सामान ले उड़े चोर

निसार अहमद /बहादुरगंज

शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के समेश्वर पंचायत स्थित चारघरिया आदिवासी टोला में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-92 सहित बगल के विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने केंद्र एवं विद्यालय में रखे एमडीएम और आंगनबाड़ी से संबंधित सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस समय हुई, जब आंगनबाड़ी सेविका अनीमा देवी पति कमल प्रसाद सिंह आठ बजे केंद्र खोलने पहुंचीं।

केंद्र पर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर जांच करने पर केंद्र में रखे सामान गायब मिले। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।


आंगनबाड़ी सेविका अनीमा देवी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र से 7 बोरा चावल, गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामान की चोरी कर लिया है। चोरी की इस घटना से विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment