न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में दो थानाध्यक्षों का पदस्थापन,सुनीता कुमारी को गंदर्भडांगा,रवि शंकर कुमार को गलगलिया थाने की कमान

किशनगंज: पुलिस अधीक्षक किशनगंज ने विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं कार्यहित में रिक्त पदों को देखते हुए जिला बल के दो पुलिस पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया पुअनि सुनीता कुमारी (बैच-2018), जो वर्तमान में ठाकुरगंज थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित थीं, उन्हें गंदर्भडांगा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। गंदर्भडांगा थानाध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण उनका पदस्थापन किया गया है।

वहीं पुअनि रवि शंकर कुमार (बैच-2019), जो किशनगंज थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित थे, उन्हें गलगलिया थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गलगलिया थानाध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण यह पदस्थापन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

Share this news

Leave a Comment