10 करोड़ की लागत से नदी सफाई और घाट सौंदर्यीकरण कार्य पर जताया असंतोष, पूजा के बाद बनेगी आगे की कार्ययोजना
किशनगंज।:नगर परिषद किशनगंज बोर्ड की बैठक बुधवार को मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ दीपावली और छठ महापर्व को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। छठ महापर्व के मद्देनजर शहर के सभी छठ घाटों पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई और बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रस्ताव लिया गया।
बैठक में जल संसाधन विभाग की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे नदी की सफाई और घाटों के सौंदर्यीकरण कार्य पर भी चर्चा हुई। कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सदस्यों ने असंतोष जताया। इस संबंध में पूजा समाप्त होने के बाद आगे की कार्ययोजना तैयार करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में उपमुख्य पार्षद निखत प्रवीण के अलावा जमशेद आलम, कलीमुद्दीन, देवेन यादव, सुशांत गोप, गायत्री सहा, अंजार, अमित त्रिपाठी, रीना देवी, शहनाज बेगम, आशा देवी सहित कुल 24 पार्षद उपस्थित रहे।