बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना पुलिस ने आपराधिक मामले में कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमर कुमार पोद्दार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बिसहरी स्थान अमीनाबाद से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेमापुर निवासी अमर कुमार पोद्दार के रूप में हुई है।
सेमापुर थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि सेमापुर थाना कांड संख्या 135/26 में अमर कुमार पोद्दार प्राथमिकी अभियुक्त है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।