न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने हफलागंज में आम लोगों की समस्याओं को सुना

मनसाही/कटिहार -अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य केदारनाथ भंडारी पिछड़ी जातियों की समस्याओं को जानने के लिए हफलागंज पहुंचे और सरकार द्वारा पिछड़ी जातियों के कल्याण के लिए किए जाने कार्यों की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अत्यंत पिछड़ी जाति समाज को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत हैं।

उन्होंने कहा कि वह पिछड़ी जातियों की वर्तमान समय में क्या-क्या समस्याएं हैं उसे जमीनी स्तर पर जानने के लिए आए हुए हैं ताकि उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाए ताकि पिछड़ी जातियों के कल्याण के लिए आवश्यक योजना चलाई जा सके।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण युवा राजेश कुमार वर्णवाल,राजकुमार शर्मा, रामविलास शर्मा,संजय कुमार साह एवं अजय कुमार ने स्थानीय स्तर पर पिछड़ी जातियों के समस्याओं से अवगत कराते हुए सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने की मांग की। इस अवसर पर डीपीआरओ योगेंद्र कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी प्रिंस कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment