न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मदरसा हाट की किराना दुकान में लाखों की चोरी, नकदी के साथ सामान भी ले उड़े चोर

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां कैद, घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

मुरलीधर झा /दिघलबैंक

प्रखंड क्षेत्र के मदरसा हाट में सोमवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये नकद समेत दुकान में रखे कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरी की यह घटना स्थानीय दुकानदार कमलेश गिरी की किराना दुकान में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि चोरों ने दुकान में रखी नकदी और विभिन्न किराना सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुकान के अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। हालांकि, फुटेज के आधार पर किसी की पहचान की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना के बाद मदरसा हाट के स्थानीय दुकानदारों एवं व्यवसायियों में चिंता का माहौल है। लोगों ने दिघलबैंक पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर संलिप्त चोरों की पहचान करने की मांग की है।

फिलहाल चोरी की कुल रकम और चोरी गए सामानों की पूरी सूची सामने नहीं आई है। पुलिस जांच एवं आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Share this news

Leave a Comment