न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अनुसूचित जाति के पशुपालकों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पोठिया/इरफान आलम

प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी स्थित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु पोषण विभाग द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत आयोजित यह प्रशिक्षण 05 नवंबर तक चलेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक पशु प्रबंधन पद्धतियों के माध्यम से अनुसूचित जाति के पशुपालकों की आजीविका को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान के प्रतिनिधि डॉ. विनीत कुमार तथा महाविद्यालय के अधिष्ठाता के प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने पशुपालन में वैज्ञानिक तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्नत पशु प्रबंधन, संतुलित पशु आहार एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पशुपालक अपनी आय और उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन पाठ्यक्रम निदेशक एवं पशु पोषण विभागाध्यक्ष डॉ. किरण कुमारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के सह-अन्वेषक डॉ. अनुज सिंह के साथ डॉ. तृप्ति, डॉ. कोमल, डॉ. प्रत्युष एवं डॉ. सुमित सिंघल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पशुओं के संतुलित पोषण, वैज्ञानिक आहार प्रबंधन, उन्नत पशुपालन तकनीकों, पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादकता बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इस पहल के माध्यम से पशुपालकों को वैज्ञानिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल से जोड़कर स्वरोजगार, आय वृद्धि तथा पशुपालन आधारित सतत आजीविका को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment