न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में हुआ शिक्षक- अभिभावक बैठक का आयोजन

कटिहार–राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में प्राचार्य डॉ. रवि कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक -अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन गजानंद रजक ने की। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य उनके पाल्यों की शैक्षणिक प्रगति, कक्षा में प्रदर्शन,उपस्थिति, अनुशासन, व्यवहार एवं अन्य गतिविधियों से अवगत कराना है।

इस दौरान विद्यार्थियों के क्लास टेस्ट के परिणाम, नियमित उपस्थिति,कक्षा में सहभागिता, व्यवहार एवं अध्ययन के प्रति उनकी रुचि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


वहीं अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों की प्रगति एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा की तथा आवश्यक सुझाव दिये। अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति एवं अनुशासित जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।प्राचार्य डॉ. ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर शैक्षणिक परिणाम के लिए संस्थान और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक और अभिभावक दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बैठक के माध्यम से विद्यार्थियों की कमियों को पहचानने, उनका उचित मार्गदर्शन करने तथा उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने में सहायता मिलती हैं।

अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए संस्थान को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में मो. नोमान, राजीव रंजन, प्रशांत कुमार, नित्यानंद साह, अविनाश कुमार, डॉ. सज्जाद शेखरा, अमरेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, नीलमणि चौधरी, नरेंद्र कुमार, अंजलि कुमारी, राहुल कुमार, जियाउर रहमान, चंदन शॉ, गार्गी कुमारी, वरुण कुमार, एम.डी. शमीम, हिमांशु कुमार, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार, आर.एस. राणा,अभिषेक मंकर, सूरज कुमार, हैप्पी कुमार, मनीष मानव, सुमित कुमार एवं अजय कुमार ठाकुर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment