किशनगंज:पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को बीबीगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, विभिन्न शाखाओं और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। एसपी ने थाने में दर्ज कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से लंबित कांडों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सक्रियता के साथ काम करने को कहा। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे आमजनों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और जरूरत के समय उन्हें पुलिस का सहयोग तत्काल मिल सके। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए प्रभावी, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।