न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ पीड़ितों की मदद को भाजपा ने बढ़ाया हाथ, 51 लाख का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा

पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भाजपा ने आर्थिक सहयोग का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 51 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षदों की ओर से एक माह के वेतन की राशि बाढ़ राहत के लिए देने की घोषणा की गई।

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 6.35 लाख रुपये का अंशदान किया है। यह राशि उनके राज्यसभा सांसद के रूप में तीन माह के वेतन के बराबर बताई गई है।

संजय सरावगी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में सरकार का सहयोग करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत केवल आर्थिक सहयोग का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सेवा भाव का भी विषय है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ प्रभावित परिवारों के बीच खड़े रहेंगे।

Share this news

Leave a Comment