सफाई व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
कटिहार – नगर निगम कटिहार के नगर आयुक्त संतोष कुमार ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 28 में साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा सफाई कार्य को बेहतर एवं नियमित बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 28 के पार्षद प्रतिनिधि राजू मांझी एवं स्वच्छता प्रभारी कैलाश नारायण चौधरी भी मौजूद रहे।
नगर आयुक्त श्री कुमार ने संबंधित कर्मियों को क्षेत्र में नियमित सफाई, कचरे के समुचित उठाव तथा स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं बेहतर मॉनिटरिंग जरूरी है।
उन्होंने संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। श्री कुमार ने बताया कि शहर के सभी वार्ड का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई पर सरकार और विभाग का विशेष नजर है। जगह- जगह कचरा फेंकने वालों पर भी निगम का विशेष नजर है। चेतावनी देने के बाद जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिये आमजन भी सहयोग कर अपनी बेहतर भूमिका निभा सकते हैं।