न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रतिमा विसर्जन कर विश्वकर्मा पूजा का समापन

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजन की धूम रही।वैदिक मंत्र, भक्तिगीत,भजन-कीर्तन से देर रात तक हर गांव एवं गलियां गुंजायमान रहे।वाहन चालक, मशीन के सहारे जीविका चलाने वाले अन्य एवं औद्योगिक कर्मियों ने देवशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर अपने रोजगार को लाभकारी बनाये रखने की प्रार्थना की।इस दौरान वाहन परिचालन व्यवसाय के लोगों सहित मशीन एवं औजार से रोजगार चलाने वाले लोगों में काफी श्रद्धा का माहौल रहा।

लोग वाहनों को सतक पर लाने से परहेज किया।वहीं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अन्य क्रियाकलाप बंद रहे।जबकि कुशल मजदूरों ने भी कोई काम नहीं किया। सरकारी उपक्रम विद्युत आपूर्ति केन्द्र सौरिया में विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन हुआ।अहले सुबह से हीं लोग अपने वाहनों एवं मशीनों की साफ-सफाई में जुट गये थे।

जबकि अन्य तैयारी के बाद कहीं प्रतिमा स्थापित कर तो कहीं वाहनों की पूजा कर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा को प्रसन्न करते नजर आये।शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन कर अनुष्ठान का समापन हो गया।

Share this news

Leave a Comment