न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टोटो पलटने से एक महिला सहित दो घायलदोनों की स्थिति काफी गंभीर बेहतर इलाज के लिए किया गया गया रेफर

आजमनगर /कटिहार – आजमनगर पैगवान रोड पर पीर मजार के पास एक टोटो पलट जाने से टोटो में सवार एक महिला तथा एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उक्त लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार 40 महिला लाखो देवी(40) तथा राजकुमार शर्मा (25) पिता देवीलाल शर्मा पैगवान गांव अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। दोनों दौलताबाद गांव के रहने वाले बताऐ जा रहे हैं।

घर लौटते समय पैगवान गांव के निकट पीर मजार कब्रिस्तान के पास टोटो पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की नजाकत को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है।

उधर दूसरी ओर आजमनगर चांदपुर रोड पर चांदपुर ढाला के पास एक बकरी बचाने के चक्कर में बाइक चालक सड़क किनारे गिर जाने से बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बाइक चालक को जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के डॉक्टरों ने बताया कि बाइक चालक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया।

Share this news

Leave a Comment