न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कृषि विस्तार गतिविधियों को गति देने का निर्देशशत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर

कटिहार -समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी और अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार मौजूद रहे।जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा राजीव कुमार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के तहत प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों, सितंबर तक हुई प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आत्मा की गतिविधियों को और प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि तकनीकों के प्रसार, वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि विस्तार गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

उन्होंने किसान प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण और किसान-वैज्ञानिक संवाद को गति देने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कृषि के साथ उद्यान, पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने तथा निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा।


बैठक में उप परियोजना निदेशक दीक्षा कुमारी, शशि कांत झा सहित आत्मा शासी परिषद के सरकारी व गैर -सरकारी सदस्य, प्रगतिशील किसान एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment