कटिहार–समाज कल्याण विभाग गरीब, वंचित एवं जरुतमंद के जीवन में सकारात्मक परिर्वतन लाने को सतत् प्रयत्नशील रहता है। विभाग की ओर से शुक्रवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से लाभुकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ दिया गया।
इस कार्यक्रम में सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन अतिथि के रुप में शामिल रहे।कार्यक्रम में अतिथियों ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्तर्गत 9 दिव्यांगजनों,7 विधवा महिलाओं, 10 वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया। वहीं शिविर के दौरान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के 05 एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के 01 लाभुक भी लाभान्वित किये गये।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से 18 लाभुकों को सहायक उपकरण, 01 लाभुक को बैट्री चालित ट्राइसाईकल का भी वितरण किया गया। तो सक्षम,समाज कल्याण विभाग बिहार की “उज्जवल दृष्टि योजना” अन्तर्गत 03 लाभुकों को चश्मा प्रदान किया गया।विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित लाभुकों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई।शिविर का संचालन सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग – सह- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग श्रीमति यशस्वी ने की तो सचिव कोशी क्षेत्रीय, वृद्ध,विधवा विकलांग समिति शिव शंकर रमाणी के साथ बुनियाद केन्द्र एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी मुख्य रुप से उपस्थित रहें।