सागर चंद्रा/किशनगंज
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक उत्पाद कर्मी घायल हो गया। बुधवार सुबह कुंवर सिंह फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट से कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कैलटैक्स चौक ओवरब्रिज पर ओवरटेक करने के दौरान एक वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
कुंवर सिंह ओवरब्रिज पर दूर तक घिसटता चला गया। लेकिन हैल्मेट ने उनकी जान बचा दी। घटना में स्कूटी और हैल्मेट के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जाती है।