न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस ने पटाखा दुकान में की छापेमारी, दुकान को तत्काल किया सील

किशनगंज/सागर चंद्रा


पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना पर पुलिस ने शहर के कागजिया बस्ती रोड स्थित केसरी फ्लावर नामक दुकान में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि फूलों के दुकान की आड़ में पटाखों का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सर्किल इंस्पेक्टर बलवेश्वर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम गोदाम में रखे पटाखों के स्टॉक, भंडारण के कागजात और बिक्री के लाइसेंस की जांच की।

लेकिन लाइसेंस उपलब्ध नहीं कराने के कारण दुकान और गोदाम को तत्काल सील कर दिया गया।जांच में पाया गया कि दुकान संचालक ऋषि कुमार केसरी पिता राजेश्वर प्रसाद केसरी के द्वारा गत 26 अक्टूबर को एसडीएम के समक्ष लाइसेंस का आवेदन दिया गया है। नतीजतन लाइसेंस प्राप्त नहीं होने तक पुलिस ने दुकान को सील कर दिया।
बताते चलें कि ऋषि केशरी वर्षों से पटाखा का कारोबार कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment