न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को पहुंचाया गया अनुमंडल अस्पताल

एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार रेफर

मनिहारी – प्रखंड क्षेत्र के एनएच नारायणपुर हाईस्कूल के समीप सर्विस रोड पर बुधवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार एक बाइक कटिहार की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक मनिहारी की दिशा से जा रही थी। इसी दौरान नारायणपुर हाईस्कूल के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

घायलों में राजकुमार सिंह पिता मनोज सिंह, निवासी नवाबगंज वार्ड संख्या-6 की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को अपने साथ थाने ले गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Share this news

Leave a Comment