न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल

गेराबाड़ी फुलडोभी मोड़ पर 6.88 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार


कोढ़ा पुलिस की कार्रवाई, 24 पुड़िया संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त, प्राथमिकी दर्ज

कोढा/कटिहार- कोढ़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबाड़ी फुलडोभी मोड़ के पास एक युवक को 24 पुड़िया संदिग्ध स्मैक जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पदार्थ का कुल वजन 6.88 ग्राम बताया गया है।

पुलिस ने संदिग्ध मादक पदार्थ को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गेराबाड़ी फुलडोभी मोड़ के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए कोढ़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 24 पुड़िया में रखा संदिग्ध स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ। बरामद पदार्थ का वजन करने पर कुल 6.88 ग्राम पाया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान फलका थाना क्षेत्र के कुमोद यादव के पुत्र अंकित कुमार (21) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।कार्रवाई में कोढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, मनोहर कुमार, एसआई कौशल कुमार तथा एसआई रोहित कुमार शामिल रहे। वहीं, जब्ती एवं कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में कोढ़ा के अंचलाधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment