कटिहार– श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों के हितों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश सिंह देव, मुख्य न्याय संरक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव,श्रम आयुक्त अतिथि के रुप में शामिल होकर श्रमिकों के कल्याण को लेकर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों से जुड़े विकास सिंह, अर्जुन यादव के साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से श्रमिक के समस्या एवं उसके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए दी जा रही विधिक सेवा योजना 2015 तथा डीएएस एलए द्वाराअसंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके हित एवं विधि सहायता के बारे में विस्तार से बताया।
वहीं श्रमिकों द्वारा श्रम संसाधन केन्द्र एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा श्रमिक हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। श्रम अधीक्षक पिटर मिंज ने श्रमिकों एवं उनके नेताओं को भी केन्द्र संबंधित विभिन्न अधिनियमों की जानकारी दी।कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों की भूमिका अहम रही।