न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दीपों की रोशनी से जगमगाया कटिहार,पीएम मोदी के जन्मदिन पर बूथ-बूथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’

कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

कटिहार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा पूरे जिले में ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ की भावना के साथ विभिन्न प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मोत्सव को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण और ‘विकसित भारत’ के व्यापक संकल्प से जोड़ा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बूथ स्तर से लेकर प्रमुख स्थलों तक श्रद्धापूर्वक ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया।

जिले के सभी मंडलों एवं मतदान केंद्रों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा स्थानीय नागरिकों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ,सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। दीपों की इस श्रृंखला के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सेवा को जीवन का मूलमंत्र बनाने और राष्ट्रहित में निरंतर समर्पित रहने का संदेश दिया। जिला इकाई द्वारा कटिहार के 13 प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में हवाई अड्डा क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 41 के शिव साईं हनुमान मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव हुआ। यहाँ कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से दीप जलाए और राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय,जिला कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मोत्सव मात्र बधाई देने का दिन नहीं, बल्कि जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराने का अवसर है।कार्यकर्ताओं ने रेखांकित किया कि सेवा ही संगठन की वास्तविक शक्ति है और राष्ट्रसेवा ही भाजपा का सर्वोच्च संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे, तकनीकी प्रगति, आर्थिक आत्मनिर्भरता और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते मान-सम्मान की चर्चा की।

कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए हर कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत रहेगा।इस दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर महामंत्री धृतराष्ट्र सिंह, ओम प्रकाश यादव, हरेराम सिंह, धनंजय तिवारी, रंजीत पोद्दार, गोल्डन सिंह, राजकुमार जायसवाल, राम इकबाल शाह, बुडुल सिंह, हरदेव पोद्दार, ओम प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मातृशक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment