न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:श्रम कल्याण दिवस पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

संवाददाता: प्रतिनिधि

विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर श्रमायुक्त पटना के निदेशानुसार श्रम कल्याण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, जुलजुली में किया गया।

इस कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक किशनगंज, बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा कार्यशाला में सभी प्रखंडों के श्रमिकों ने भाग लिया, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा-बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार राज्य प्रवासी मजदुर दुर्घटना अनुदान योजना, ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन तथा सभी अधिनियमों यथा- न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, ठेका मजदूर अधिनियम, बंधुआ मजदूर अधिनियम, लेबर चौक एप पर निबंधन इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, किशनगंज, श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, कोचाधामन एवं किशनगंज सदर तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे

Share this news

Leave a Comment