न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गया के देवघाट पर भक्ति में डूबे मंत्री विजय सिन्हा,डमरू बजाकर की फल्गु महाआरती; तेजस्वी के आरोपों पर किया पलटवार

संवाददाता:मनोज कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गया के विष्णुपद मंदिर स्थित देवघाट पर भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के कृषि सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. विजय कुमार सिन्हा ने महाआरती में शामिल होकर भगवान विष्णु और फल्गु नदी की पूजा-अर्चना की। करीब 40 मिनट तक चली आरती के दौरान मंत्री ने डमरू बजाया और दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान देवघाट ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

आरती के बाद मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक का समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, संकल्प और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गया की पावन धरती पर आयोजित कार्यक्रम से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।

वही तेजस्वी यादव के कार्यक्रम पर खर्च को लेकर लगाए गए आरोपों पर विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह आयोजन सरकारी खर्च से नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के सहयोग से हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “A C वाले क्या जानें जनता का उत्साह।”

मंत्री ने कांग्रेस के ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ अभियान पर भी निशाना साधा और पितृपक्ष मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

Share this news

Leave a Comment