न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्राकृतिक खेती व आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर, किसान गोष्ठी में दी गई उन्नत कृषि की जानकारी

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र के हटगांव पंचायत अंतर्गत फुलबारी गांव में शुक्रवार को शारदीय खरीफ किसान गोष्ठी–2026 का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक, प्राकृतिक खेती तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा।


कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज के प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि यंत्रीकरण की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने किसानों को खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर दिया गया।

किसानों को वर्मीकंपोस्ट इकाई, जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, आच्छादन तथा प्राकृतिक कीट प्रबंधन जैसी तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि प्राकृतिक खेती से कृषि लागत को कम करने के साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलती है।


गोष्ठी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. आदिल अनवर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मंजू कुमारी, कृषि समन्वयक सुमंत कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुदीप कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार, किसान सलाहकार फुरकान आलम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment