किशनगंज/दिघलबैंक/मुरलीधर झा
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित दिघलबैंक थाना क्षेत्र में एक कथित अमरीकी युवती को सशस्त्र सीमा बल के द्वारा हिरासत में लिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक पिलर संख्य 130 के समीप सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने युवती को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा।
हिरासत में लिए जाने के बाद उसके यात्रा संबंधी कागजात की जांच की गई ।मिली जानकारी के मुताबिक युवती भूटान की मूल निवासी है और उसे अमरीकी सरकार ने गोद लिया है,हालांकि वो नेपाल में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी।
इसी बीच नेपाल के ही रहने वाले युवक से उसे सोशल मीडिया के जरिए प्रेम हो गया। सूत्र बताते है कि जल्द ही युवक और युवती विवाह करने वाले थे,इसीलिए दिघलबैंक बाजार खरीददारी करने आए थे ।
लेकिन एसएसबी जवानों को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगी जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया ।इस बीच कई घंटों तक पूछताछ की गई लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाए जाने के बाद दोनों को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत छोड़ दिया गया ।