न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विशनपुर में गणपति पूजा पर भव्य भजन संध्या का आयोजन,भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

संस्कृतिक क्लब बिशनपुर के तत्वावधान में श्री गणेश पूजा के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।


कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय गीतों और भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। देर रात तक चले इस भक्ति संध्या में लोग भक्ति रस में सराबोर दिखे।


इसके सफल आयोजन के उपरांत क्षेत्र के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने संस्कृतिक क्लब की पूरी टीम की सराहना की। इससे पहले कार्यक्रम का पूर्व विधायक मुजाहिद आलम मुखिया पिंटू कुमार चौधरी सद्दाम भारती, शाहनवाज हैदर,केपी आर्य इत्यादि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर शंकर चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment