कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के तीन डेरामारी,पाटकोई कला और तेघरिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें जिला स्तरीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
डेरामारी पंचायत में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार जिला के अन्य पदाधिकारी के साथ शिविर में पहुंचे।जबकि ग्राम पंचायत तेघरिया में संयुक्त सचिव सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम और पाटकोई कला में अपर समाहर्ता राजस्व अमरेन्द्र कुमार पंकज बतौर नोडल पदाधिकारी शिविर में शामिल हुए।

तेघरिया पंचायत में आयोजित शिविर में सात आवेदन प्राप्त हुए।पाटकोई कला में 26 जबकि डेरामारी में कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण त्वरित कार्रवाई हेतु पोर्टल पर एंट्री कर संबंधित विभाग को दिया गया है जिसे 30 दिवस के अंदर निष्पादित किया जाना है।डेरामारी पंचायत में आयोजित शिविर में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के द्वारा पंचायत सरकार भवन के संपूर्ण परिसर का मुआयना के पश्चात वृक्षारोपण किया गया।एवं सभी विभागों के सहयोग शिविर के काउंटरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया गया के सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है सभी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना।अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी किसी तरह के कठिनाई का सामना न करना पड़े उसी का प्रयास सहयोग शिविर है।
इस अवसर पर
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान के द्वारा बताया गया की शिविर के बाद भी आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी किसी भी आमजन को यदि कठिनाई का सामना करना पड़ता है उनका काम करवाने में परेशानी होता है तो सहयोग पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। बीडीओ ने बताया कि डेरामारी पंचायत में गत सहयोग शिविर दो जून को हुआ था।
जिसमें कुल 111 आवेदन डेरामारी पंचायत में आए सभी का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन कर दिया गया है। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान अंचल अधिकारी सादी रऊफ राजस्व अधिकारी कपिल कुमार सोनी थाना अध्यक्ष इजहार आलम,बीईओ रोशन कुमार,पीओ शिव प्रकाश,एमओ सूरज आजाद, आवास पर्यवेक्षक राम प्यारे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर चंदन कुमार, मुखिया शाहबाज आलम समेत कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।