न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिव्यागता प्रमाणीकरण शिविर 19 सितंबर को

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों मे नामांकित दिव्यांग बच्चों के लिए मूल्यांकन सह जांच शिविर 19.9.2026 को प्रखंड संसाधन केन्द्र, डंडखोरा में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने दी है।

उन्होंने क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय के साथ मदरसा के प्राचार्य, प्रानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाधायापक,प्रधान शिक्षक तथा प्रधान मौलवी को पत्र लिखकर शिविर आयोजन की जानकारी देकर बच्चों को शिविर में भेजने का निर्देश दिया है।

अपने पत्र में बीइओ ने पोषक क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर उनके अभिभावक को जानकारी देते हुए नोडल शिक्षक समावेशी शिक्षा,वर्ग शिक्षक,शिक्षा स्वयं सेवक की सहायता से निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित कराने का निर्देश दिया है।शिविर में शारीरिक दिव्यागता से प्रभावित बच्चों का दिव्यागता दृष्टिगोचर होने वाला चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है।

Share this news

Leave a Comment