न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

समारोहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस-2026

मेयर,डीडीसी तथा डीइओ रहे शामिल

कटिहार–राजभाषा हिंदी के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव जताने को लेकर हिंदी दिवस-2026 का आयोजन किया।जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से शहर के मनिहारी मोड़ स्थित इंदिरा गांधी केन्द्रीय पुस्तकालय में इस अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। मेयर उषा देवी अग्रवाल,उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में राजभाषा हिंदी के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसके संवर्धन और दैनिक जीवन के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। वक्ताओं ने तकनीकी और डिजिटल युग में हिंदी को युवाओं की पहली पसंद बनाये जाने एवं इसे रोजगार और विज्ञान की भाषा के रूप में और अधिक सशक्त बनाये जाने के विकल्पों पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिले के शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित कवि तथा कवयित्रियों और विभिन्न विद्यालयों से आए सम्मानित शिक्षकगणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कई हिन्दी साहित्य प्रेमियों ने अपनी रचना प्रस्तुत कर हिंदी के सौंदर्य और उसकी अभिव्यंजना शक्ति को जीवंत बना दिया।कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार साहित्यमय हो गया था।लोगों ने राजभाषा हिंदी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण के संकल्प को दोहराया।

Share this news

Leave a Comment