न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पंचायत सेवा संघ की मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधें पदाधिकारी,लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से सांकेतिक विरोध,डीएम को सौंपा ज्ञापन

कटिहार- बिहार पंचायत सेवा संघ की विभिन्न मांगों के समर्थन में जिले के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बीपीआरओ एवं संबंधित पदाधिकारी15 सितंबर से कार्यालय अवधि में काली पट्टी धारण कर सांकेतिक विरोध शुरू किया। संघ की जिला इकाई ने जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

संघ की प्रमुख मांगों में प्रखंड स्तरीय पंचायत राज पदाधिकारी के पद को राजपत्रित घोषित कर आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियां देने, बीपीआरओ को पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नामित करने, वेतन एवं सेवा संबंधी विसंगतियां दूर कर उचित वेतनमान एवं सेवा सुविधाएं देने की मांग शामिल है। संघ ने प्रोन्नति व्यवस्था में सुधार, कैडर का पुनर्गठन और लंबित प्रोन्नति मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के साथ एसीईओ,एडीपीआरओ से संबंधित विभागीय पत्रों को धरातल पर लागू करने की मांग की है।

एडीपीआरओ पद के लिए कार्यालय, वाहन एवं पंचायतों के निरीक्षण से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई है। ज्ञापन में विभागीय पदाधिकारियों को कार्य एवं दायित्वों के निर्वहन के लिए पर्याप्त प्रशासनिक एवं कार्यात्मक स्वतंत्रता, विभागीय कार्यों में गैर-विभागीय पदाधिकारियों के अनावश्यक हस्तक्षेप पर रोक तथा विभागीय कर्मियों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी का पूर्ण एवं एकल प्रशासनिक नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

इसके अलावा प्रखंड पंचायत राज कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए उच्च वर्गीय लिपिक,निम्न वर्गीय लिपिक एवं अनुसेवक की पदस्थापना, कार्यालय के लिए अलग से कार्यालय व्यय की व्यवस्था तथा संवर्ग की अन्य लंबित एवं जायज मांगों का शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण करने की मांग की गई है।


संघ ने कहा कि मांगों के समाधान को लेकर लगातार वार्ता, पत्राचार एवं विभिन्न स्तरों पर अनुरोध के बावजूद ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में काली पट्टी धारण कर सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। विरोध के दौरान कार्यालय का नियमित कार्य पूर्ववत सुचारू रूप से संचालित रहेगा।

ज्ञापन पर जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। इनमें बीपीआरओ सोनी कुमार गुप्ता,एडीपीआरओ चंदन कुमार, बीपीआरओ फलका अनुष्का प्रिया,बीपीआरओ डंडखोरा दीप शिखा, बीपीआरओ मनसाही अमरेन्द्र कुमार,बीपीआरओ समेली मो. हाशिम,बीपीआरओ अमदाबाद डॉ. पियूष कुमार मिश्रा,बीपीआरओ बरारी राज कुमार सिंह, बीपीआरओ कोढ़ा प्रियंका कुमारी तथा बीपीआरओ कुरसेला शान्तनु कुमार ठाकुर शामिल हैं।

Share this news

Leave a Comment