एसडीआरएफ, स्थानीय थानीय पुलिस, ग्रामीण व गोताखोर की मदद से शव बरामद
मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत में पोखर मे डुबने से एक व्यक्ति रोहित उरांव (40) के डूबने का मामला प्रकाश मे आया है।घटना मनोहरपुर गैस गोदाम के पास स्थित धार पोखर की है। जहां पटवा से रेशा निकालने के लिए पानी से गोडे गये पटसन को ऊपर लाने रोहित उरांव के डूबने की जानकारी मृतक के परिजनों ने दी है। मौके पर पहुंचे एसएचओ संतोष कुमार झा ने ग्रामीणों एसडीआरएफ व पुलिस बल के सहयोग से शव को बाहर निकाला।
काजगी कानूनी प्रक्रियापूरी शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी कि मृतक पटवा पानी से ऊपर निकालने गया लेकिन डूब गया। इस आदसे से परिजन का रो रोकर बूरा हाल है.
गांव मे मातमी संन्नाटा पसरा है। थानाध्यक्ष के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर आपदा राहत कोष से मिलनेवाली अनुग्रह राशि मृतक के परिजन को दिये जाने का अनुरोध पत्र भेजा जाएगा।