न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बकरी चोरों की पिटाई और पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की मामले में पुलिस का सख्त एक्शन,पांच गिरफ्तार

 सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप

किशनगंज /प्रतिनिधि 

जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों की पिटाई करने और पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार  करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों पर पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा डालने और विधि-व्यवस्था उत्पन्न करने का आरोप है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार की शाम टेढ़ागाछ थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली कि रंगी चौक फरबाड़ी के पास ग्रामीणों ने दो बकरी चोरों को पकड़कर मारपीट की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को ग्रामीणों की भीड़ से बचाकर अपने कब्जे में लिया।

इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की किया गया। साथ ही सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपितों की मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी गई।

मामले को लेकर तेढ़ागाछ थाना में कांड संख्या 262/26, दिनांक 10 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 132, 324(4), 190 एवं 191(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पांच आरोपित गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशनगंज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में शामिल हैं—

1. बबलू कुमार सिंह, उम्र 25 वर्ष, पिता ब्रह्मदेव सिंह।

2. श्याम कुमार सिंह, उम्र 30 वर्ष, पिता अक्षत लाल सिंह।

3. दुर्गेश कुमार सिंह, पिता विजय कुमार कर्मकार।

4. कौरव कुमार सिंह, उम्र 25 वर्ष, पिता अक्षत लाल सिंह।

5. बिनोद कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, पिता सुखदेव प्रसाद सिंह।

सभी आरोपित ग्राम भटिया टोली, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज के निवासी बताए गए हैं।

बकरी चोरी के आरोपितों पर भी प्राथमिकी

पुलिस ने बताया कि बकरी चोरी के दोनों आरोपितों के विरुद्ध भी तेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 263/26, दिनांक 10 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न न करें और सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि विधि-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment